फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुदंडी में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

Thu, 15 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुदंडी। मुदंडी गांव में नशे के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील करना और नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना रहा। अभियान के दौरान गांव के प्रमुख चौक और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में अधिक ध्यान दें। संवाद
विज्ञापन


जरूरतमंदों को वितरित की राहत सामग्री

कैथल। मानव उत्थान समिति की तरफ से वाल्मीकि बस्ती में जरूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया। सतपाल महाराज की प्रेरणा से समिति के सदस्यों ने स्थानीय लोगों में राशन, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की।

समिति के प्रमुख ने बताया कि इसका उद्देश्य समाज के पिछड़े और जरूरतमंद वर्ग के लोगों की मदद करना और उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत प्रदान करना है। ऐसे सामाजिक प्रयासों से गरीब और वंचित लोगों को सहारा मिलता है और समाज में एकजुटता बढ़ती है। कार्यक्रम में बस्ती के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


नारायण सेवा संस्थान ने बांटे गर्म कपड़े-कंबल

कैथल। नगर नारायण सेवा संस्थान की ओर से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने गरीब परिवारों के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के बीच गर्म कपड़े, कंबल और अन्य आवश्यक वस्त्र वितरित किए। संस्थान के प्रमुख ने कहा कि समाज के गरीब और वंचित वर्ग की मदद करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल वस्त्र प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना फैलाना भी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें