कैथल। राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (हालसा) के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कैथल के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार के आदेशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुजुर्ग आश्रम कमेटी चौक कैथल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता अरविंद खुरानिया ने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि दूरभाष नंबर 01746-235759 पर संपर्क किया जा सकता है या सीधे फ्रंट ऑफिस में पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा जिला पुलिस लाइन कैथल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी पैनल अधिवक्ता जय प्रकाश, पराविधिक स्वयंसेवक राजेंद्र और ज्योति ने उपस्थित जनों को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूक किया। संवाद