कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक पर शनिवार को एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में तीसरे दिन के कार्यक्रम में प्रातः काल योग करवाया गया। जिला नागरिक अस्पताल से आए डॉ. विनय गुप्ता ने किशोरावस्था व एड्स रोग व फैलने के कारण व बचाव के बारे में स्वयंसेवकों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया एड्स लाइलाज बीमारी है। इससे बचाव ही इसका उपचार है बच्चों को एड्स से सावधान रहने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति दी। एनएसएस अधिकारी ईश्वर ढांडा व प्रवीन मलिक ने स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहकर सीमित जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद