फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रक्तदान शिविर में प्रमाणपत्र से सम्मानित

Thu, 26 Mar 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी के जन्मदिवस पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने जिला नागरिक अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल ने किया। इस मौके पर लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से बैज और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रामजी लाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो जरूरतमंद को नया जीवन देता है। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल की टीम ने सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. बीरबल दलाल, डॉ. दिव्या प्रताप, रमेश चंद, गुलाब सिंह, विजेता, तान्या, कविता, अमित और नरेश मलिक सहित रेडक्रॉस स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें