कैथल।
रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा, की ओर से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की सहायतार्थ एक विशेष वितरण समारोह का आयोजन प्रात: 10 बजे करनाल रोड स्थित नए रेडक्रॉस भवन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डीसी अपराजिता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और पात्रों को सहायक उपकरण वितरित करेंगी। इस संबंध में एल्मिको कानपुर की टीम की ओर से जिला के विभिन्न खंडों में 3 नवंबर से 7 नवंबर 2025 तक नापतोल शिविरों का आयोजन किया गया था। इन शिविरों में चिन्हित किए गए लाभार्थियों को अब उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण प्रदान किए जाएंगे। संवाद