फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौतपा ने तपाया नहीं, तरबूजा-खरबूजा फीका

Sat, 03 Jun 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नौतपा का शुक्रवार को समापन हो गया लेकिन इस बार नौतपा ने लोगों को तपाया नहीं। लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन खरबूजा व तरबूज की फसल में मिठास कम बन पाई।
विज्ञापन


वीरवार को देर रात से लेकर सुबह छह बजे तक बारिश हुई। सुबह सात बजे तक काले बादल छाए रहे। बारिश से सुबह लोगों को दिक्कतें हुईं।

सब्जी उत्पादक किसान राजेश रहेजा, प्रदीप कुमार, सोनी का कहना है कि लू न चलने से खरबूजा व तरबूज में मिठास कम है। बिक्री पर प्रभाव पड़ा है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आपादा एवं प्रबंधन विभाग के सदर कानूनगो जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में औसतन 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कैथल में दो एमएम, गुहला में चार, कलायत, राजौंद, पूंडरी में एक-एक, ढांड में छह व सीवन में चार एमएम बारिश दर्ज की गई है।

गत 25 मई से नौतपा की शुरुआत हुई थी लेकिन इस बार नौतपा लोगों को परेशान नहीं कर सका। आंधी-बारिश के चलते मौसम ठंड रहा।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वय डॉ. रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि धान की पनीरी के लिए बारिश लाभदायक है। शनिवार के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें