कैथल। कैथल–ढांड रोड पर टैगोर पब्लिक स्कूल के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ढांड रोड कैथल के ऑटो चालक मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उसका ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद