हत्या का प्रयास करने के आरोपी बाकल निवासी जसबीर को पुलिस ने काबू कर लिया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि बाकल निवासी वीरकौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सात मई को उसके बेटे सुखविंदर पर खेल के दौरान हुई कहासुनी के बाद जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में बाकल निवासी जसबीर व निर्मल, राजौंद निवासी काका बाड़यिा, मरदान खेड़ा निवासी जोगा सिंह व मंडवाल निवासी अमनदीप सहित अन्य चार पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी जसबीर को काबू कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग गंडासी बरामद की गई है। संवाद