कैथल। हिसार से अपने गांव सिणंद लौट रहे दो दोस्तों पर गांव के ही दो लोगों ने हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में गांव सिणंद निवासी अमरनाथ ने बताया कि वह और उसका दोस्त मनीष कुमार गांव कौलेखा कुछ काम से हिसार गए थे। जब हम गांव में आए तो गांव में प्रवेश करते ही मनप्रीत और परमजीत गांव सिणंद और 4-5 अन्य व्यक्ति थे। उन्होंने हमारी गाड़ी पर हमला करने और हमें जान से मारने की कोशिश की। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं और इनके पास अवैध हथियार भी हैं। डीएसपी रोहताश ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।