कैथल। गांव सिकंदर खेड़ी में एक व्यक्ति ने फसल काट रहे किसान पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और उसे फसल काटने से रोका। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर निवासी राजपाल ने बताया कि उसने गांव सिकंदर खेड़ी में ढाई एकड़ जमीन हरदीप से खरीदी हुई है। इसकी देखरेख व खेती उसका छोटा भाई महीपाल करता है। आरोप है कि कुछ माह पहले बलजिंद्र सिंह व हरदीप सिंह ने उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल में कोई ज्वलनशील दवाई डालकर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया था। इस बारे में उसने पूंडरी पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया था। इसके बाद बलजिंद्र ने मेरे खेत में खड़ी गेहूं उसके भाई को काटने नहीं दी। शनिवार को करीब 12 बजे दोपहर वह गेहूं काटने की मशीन लेकर अपने खेत में गेहूं कटवा रहा था। उसी समय बलजिंद्र कार से पांच-छह अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और उसे टक्कर मारने की कोशिश की कार की टक्कर लगने से वह गिर गया। इसके बाद कार बंद हो गई। बाद में बलजिन्द्र ने कार से उतर कर उस पर लाठियों हमला किया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।