फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे की कोशिश

Fri, 06 Feb 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा जमीन पर दीवार खड़ी कर अतिक्रमण किया गया। वक्फ बोर्ड के अधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत काम रुकवाया और इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में वक्फ बोर्ड कैथल के अधिकारी नसीम अहमद ने बताया कि पूंडरी के हाबड़ी रोड पर वक्फ बोर्ड की जमीन स्थित है। इस भूमि पर बोर्ड के वैध किराएदार लंबे समय से निर्धारित किराया जमा कर रहे हैं। इसी क्रम में किराएदार सौरभ को उक्त संपत्ति में से लगभग 16 वर्ग गज क्षेत्र व्यावसायिक प्रयोजन के लिए पट्टे पर आवंटित किया गया था।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि चार फरवरी की रात सुरेश, साहिल और सतीश नामक व्यक्तियों ने सौरभ के 16 वर्ग गज के खोखे को जबरन हटा दिया और वक्फ संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने वक्फ बोर्ड की अन्य दुकानों पर भी कब्जा करने का प्रयास किया। वक्फ बोर्ड की ओर से मांग की गई है कि बोर्ड के वैध किराएदारों के कब्जे की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। भूमि के रिकॉर्ड और मौके की स्थिति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध कब्जा पाए जाने पर उसे हटवाया जाएगा।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

-शिव कुमार, पूंडरी चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें