फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान पर कब्जे का प्रयास, केस दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्रताप गेट निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर हथियारों के साथ मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पांच को नामजद करते हुए आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें एक पार्षद का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

प्रताप गेट निवासी सुनील कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके मकान का कोर्ट में केस चल रहा है। 11 सितंबर की रात को वह अपने घर पर था। इस दौरान हरीश सचदेवा, काका सचदेवा पार्षद व दीपक सचदेवा अन्य लोगों के साथ तेजधार हथियार और गंडासियों के साथ उनके घर में घुसे और गेट तोड़कर जबरन पहली मंजिल पर कब्जा कर लिया। उनके साथ दो महिलाएं भी थी। आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ डाले और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। मकान में घुसने की सूचना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।
घटना के बाद उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। सिर्फ एक आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार करके तुरंत जमानत पर छोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता ने भी आशंका जताई है कि आरोपी किसी भी वक्त दोबारा हमला कर सकते हैं। उसने अपनी और पत्नी की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



सुरक्षा को देखते हुए आदमी लेकर गए

दूसरी ओर पार्षद काका सचदेवा का कहना है कि प्रताप गेट पर दस्तावेजों में उनका मकान है। शिकायतकर्ता सुनील उनके मकान में किराये पर रहता है। उन्होंने उसकी भतीजी सुरभि और भाभी तृप्ता को ऊपर के कमरों में बंद करके लॉक लगा दिया। इसी कारण उन्होंने मकान का ताला तोड़ा। वे अपनी सुरक्षा के लिए वहां पर लोगों को लेकर गए थे। जांच अधिकारी राजकुमार राणा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें