फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेरे की जमीन पर कब्जे का प्रयास

Mon, 02 Dec 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डेरे की जमीन पर कब्जे का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने करीब 140 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बाबा निहाल गिरी डेरा गुहणा के महंत तोतागिरी की शिकायत पर सदर थाना में दर्ज मामले के अनुसार वह डेरे में देखभाल और डेरे की जमीन पर खेती करते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया िक 18 नवंबर को कुछ लोगों ने डेरे की जमीन पर उगी 30 एकड़ गेहूं की फसल ट्रैक्टरों से नष्ट कर दी।
विज्ञापन


ट्यूबवेल, पाइप व अन्य सामान चोरी कर ले गए। गांव के कुछ लोगों स्वयं को इस जमीन पर पट्टेदार बताते हैं। आरोपी उसके मजदूरों को भी उक्त जमीन पर नहीं जाने दे रहे और जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि ये लोग करीब 140 हैं और उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें