राजौंद के गांव बिरथे बाहरी में एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास का
मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर के खिलाफ केस दर्ज
कर लिया है।
राजौंद पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि एक मई को वह खेतों काम कर
रही थी। तभी वहां पर बुरी नियत से गुरबंस, सुंदर सिंह, मुकेश कुमार,
गुरजीत सिंह, विकास व विरेन्द्र सिंह आए और उन्होंने वहां पर पकड़ लिया।
सभी आरोपी दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। वह
किसी तरह उनके चंगुल से छूटी। बाद में पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी
सुनीता देवी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया
है। युवती ने इसकी शिकायत सीएम विंडो में भी दी है।