पूंडरी। गांव मूंदडी में एक व्यक्ति पर गंडासी और तेजधार हथियार से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता अनीता रानी की शिकायत पर गांव के महाबीर, महेंद्र और निर्मला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 अक्तूबर को महाबीर, महेंद्र और निर्मला ने उसके पति पर गंडासी व तेजधार हथियार से हमला किया और उसे जान से मारने का प्रयास किया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।