गांव मांडी में बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत निगम की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें दो कर्मचारियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीवन में विद्युत निगम के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जेई कुलदीप व ओमप्रकाश, पारस एलएम, देवेेंद्र एलएम प्रदीप एएलएम, एचसी गुरचरण सिंह, ईएचसी गुरजीत सिंह व चालक रिंकू के साथ गांव मांडी में चेकिंग के लिए गए थे। जहां एक घर में बिजली की चोरी की जा रही थी। पूछताछ करने पर उस घर से सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति निकला तो उससेे बिजली चोरी के संबंध में बात करने लगे और चोरी को जुर्माना भरने की बात कही। इस दौरान एक सरदार जी जो अपने आप को बीएसएफ का कमांडर बता रहा था। उसने कर्मचारियों को बिजली चोरी न भरने के लिए दबाव डाला। जब कर्मचारी बिजली चोरी छोड़ने से इंकार करके बाहर आए तो उसने अपने घर बेटे व भाईयों को आवाज लगाई और करीब 4/5 सदस्य अपने हाथों में डंडे व हॉकी लेकर चेकिंग टीम पर हमला कर दिया । ारोपियों ने उन्हें गालियां दी और फिर आने पर जान से मारने की धमकी दी। हमले में दो लोग घायल हो गए। पता करने पर कमांडर का नाम लखविंद्र सिंह, उसका लड़का सुरेन्द्र सिंह रिटायर सूबेदार व जीत सिंह जो अभी-अभी विदेश से आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।