फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बहन को टिफिन देकर लौटते युवक पर हमला

Fri, 25 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के अंबाला रोड पर आरकेएसडी कॉलेज के पास अपनी बहन को स्कूल में खाने का टिफिन देकर लौट रहे युवक पर गंडासियों व मुक्कों से हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने शहर थाना में केस दर्ज कर लिया है।

शहर थाना में दी गई शिकायत में सेरधा हाल भगत सिंह काॅलोनी निवासी रॉकी ने बताया कि वह आरकेएसडी कॉलेज में बीए के द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिन पहले की कॉलेज में सुभाष नगर कैथल निवासी मुन्ना के साथ कहासुनी हो गई थी, जिस कारण मुन्ना, रितेश व वंश उससे रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन


22 अप्रैल को वह अपनी बहन को खाने का टिफिन देने के लिए आरकेएसडी स्कूल में गया था। जब वह टिफिन देकर वापस अपने घर आ रहा था और संस्थान के गेट नंबर 3 के पास पहुंचा तो तभी अचानक से एक ब्रेजा गाड़ी में आए युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। गाड़ी से मुन्ना, वंश, रितेश व तीन अन्य युवक उतरे और उस पर गंडासी, लात व मुक्कों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते हुए उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें