फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम हैं खाली, कैसे हो विवाह की तैयारी

Sat, 25 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
सभी एटीएम खाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार व मंगलवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त होने के कारण लोगों को नकदी की काफी जरूरत है। लेकिन तीन दिन की छुट्टियों के कारण शहर के लगभग सभी एटीएम खाली हो चुके हैं। इसलिए आप आज एटीएम के भरोसे ना रहें। नकदी का प्रबंध कर लें। ताकि विवाह-शादियों में शगुन या अन्य काम चलाए जा सकें। बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कार्यदिवस में ही कैश डाला जा सकता है। अब सोमवार को ही नकदी डाली जा सकेगी।
विज्ञापन


शहर भर घूमा लेकिन नहीं मिले रुपये
पिहोवा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम में रुपयों की तलाश में पहुंचे संतलाल ने बताया कि उसने रविवार को रिश्तेदारी में शादी में जाना है। शुक्रवार शाम से एटीएम में रुपयों की तलाश में घूमता रहा व घंटों लाइन में लगा रहा। शनिवार को भी कम से कम दस एटीएम में घूमा लेकिन शहर में किसी भी एटीएम में कैश नहीं मिला है।

बिना रुपयों के कैसे खरीदें सामान
दुकानदार लखविंद्र सिह ने बताया कि शादियों का सीजन चल रहा है। दुकान के लिए समान खरीदने के लिए दिल्ली जाना था। सुबह से रुपयों की तलाश में घूम रहा हूं। शहर के किसी भी एटीएम में रुपये नहीं है। एक ओर तो शादियों का सीजन है दूसरी और बैंक की छुट्टियां। बिना रुपये के दुकान का माल कैसे खरीदें।
विज्ञापन


कोचिंग की देनी थी फीस
पद्मा सिटी मॉल में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में रुपये लेने आई छात्रा तरुणा ने बताया कि वह पिहोवा चौक स्थित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रही है। कोचिंग सेंटर के संचालक के घर में शादी है। जिस कारण उसे संचालक को फीस देनी है। रुपयों के लिए सुबह से एटीएम के चक्कर काट रही हूं। लेकिन एटीएम में रुपये न होने से वह अपनी फीस नहीं दे सकती। जिस कारण काफी परेशानी होगी।

सरकार गरीबों का करें सहयोग
करनाल रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम में रुपये लेने के लिए पहुंची गृहणी मनजीत कौर ने बताया कि सरकार द्वारा लिमिट बढ़ाने के बाद एटीएम में आने वाले रुपये जल्द खत्म हो जाते हैं। यही कारण है कि बैंक की छुट्टी के दौरान एटीएम में रुपये नहीं मिल रहे। घरेलू उपयोग के लिए जरूरी सामन खरीदना था। शहर में पिछले तीन घंटे से हाथ में एटीएम कार्ड लेकर घूमती रही लेकिन रुपये नहीं मिले। सरकार को जनता की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

चेक से भी नहीं हो रहा भुगतान
जींद रोड रेलवे पुल के नीचे स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने आए भोजा राम ने बताया कि सोमवार को रिश्तेदारी में शादी में जाना है। पहले काम में व्यस्त था। दो दिन पहले ही काम से फ्री हुआ अब दो दिनों से बैंक बंद है। चेक से भी भुगतान नहीं हो पा रहा। क्योंकि दुकानदारों का कहना है कि बैंक बंद हैं।

रे बेटा..पिलसण लेण आई थी
नेहरू गार्डन कालोनी निवासी नीता देवी ने कहा कि रे बेटा..मैं तो पिलसण लेण आई थी। आड़े आकै पता चाल्या कि बैंक ए बंद हैं...। इब न्यू ए काम चलाणा पड़ैगा।

27 व 28 को है शुभ मुहूर्त
पंडित प्रेमशंकर शास्त्री ने बताया कि जिले में 27 से 28 तक शादियों का पूरा जोर है। करीब 300 से भी अधिक शादियां है। दोनों दिन शुभ मुहूर्त होने के कारण शादियों के लिए लोगों को नकदी की भी जरूरत है।

सोमवार को डाली जा सकेगी नकदी
लीड बैंक मैनेजर टीके राणा ने कहा कि शिवरात्रि, महीने का दूसरा शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के चलते एटीएम में नकदी खत्म हो सकती है। सोमवार को ही नकदी डाली जा सकेगी। लोगों से भी अपील है कि वे नकदी जमा ना करें। नकदी की कोई कमी नहीं है। एटीएम में जिस दिन नकदी डाली जाती है। उसी दिन खत्म हो जाती है। जिस कारण हर कार्यदिवस में नकदी डालनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें