फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस अड्डे का एटीएम बूथ बंद, यात्रियों को परेशानी

Tue, 24 Jun 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल बस अड्डे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एटीएम बूथ पिछले एक साल से बंद पड़ा है। इस कारण यात्रियों, रोडवेज कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर पहले तीन एटीएम—एसबीआई, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक—स्थापित थे, लेकिन फिलहाल केवल इंडसइंड बैंक का एटीएम ही चालू है।

अधिकांश समय इंडसइंड एटीएम पर लंबी कतारें लगी रहती हैं, और कई बार यात्रियों को समय पर नकदी न मिलने के कारण उनकी बसें भी छूट जाती हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर निकले यात्री विशेष रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन


तकनीकी खराबी बनी समस्या का कारण ः यात्री सुनील ने बताया कि वह कई महीने पहले एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण मशीन हैंग हो गई। इसके बाद से एटीएम लगातार बंद पड़ा है। यात्रियों द्वारा कई बार रोडवेज अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

बस अड्डे से प्रतिदिन करीब ढाई सौ से अधिक बसें संचालित होती हैं और करीब आठ हजार यात्रियों का आवागमन रहता है। ऐसे में एटीएम की अनुपलब्धता यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।

यात्रियों को लगाने पड़ रहे चक्कर ः स्थानीय निवासी दीपक ने बताया कि वह अकसर अंबाला से खरीदारी करने आता है, लेकिन हर बार बस अड्डे पर एटीएम बंद मिलता है। शहर में काम करने वाले कालू ने बताया कि उसे रोजाना बस से सफर करना पड़ता है और कई बार रुपये निकालने के लिए बाजार जाना पड़ता है जिससे समय और यात्रा दोनों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों और यात्रियों का कहना है कि यह एटीएम विशेष रूप से बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों के लिए सहारा था। एक साल से बंद एटीएम को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नतीजा सिफर रहा।

एटीएम बंद होने की जानकारी बैंक प्रबंधन को पहले ही दे दी गई है। जल्द ही एसबीआई की ओर से नई मशीन लगाई जाएगी। -कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें