चीका अनाज मंडी में दूसरे राज्यों का बारदाना डीएफससी ने कहा-जांच करवाएंगे संवाद न्यूज एजेंसी गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में ना केवल पंजाब बल्कि कई अन्य राज्यों का बारदाना मिलने से लोगों को बड़े गोलमाल की आशंका है। डीएफएससी का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी कि दूसरे राज्यों का बारदाना कैसे पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार चीका के व्यक्ति ने चीका के व्यक्ति ने एसडीएम गुहला शशि वसुंधरा को शिकायत दी है कि अतिरिक्त अनाज मंडी चीका में चार नंबर सेड के नीचे लाखों कट्टे अलग-अलग राज्यों के सरकारी खरीद केंद्रों के गेहूं के भरे हुए लगे हुए हैं जिसमें पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार व अन्य कई ऐसे राज्यों के कट्टे मिले हैं जो करोड़ों रुपये का बारदाना है। इस संबंध में डीएफएससी ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है और उनके द्वारा पुराना बारदाना अलॉट नहीं किया गया। डीएफएससी ने कहा कि इस मामले की सुबह जांच शुरू कर दी जाएगी और मंडी के सभी शेडों के नीचे लगे च_ों की जांच की जाएगी। और इस बार दाने में बांटने में जो भी जिम्मेदार होगा या आढ़तियों ने अपना पुराना बारदाना खरीद कर लगाया होगा तो आढ़तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया जाएगा व उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।