संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बाग कंकड़बाग पटना में होना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन (पुरुष और महिला) टीम का चयन 4 दिसंबर को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-3, पंचकूला में किया जा रहा है। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने, जाने/ आने का व्यय तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने व जाने का व्यय संबंधित खिलाड़ियों के विभाग द्वारा वहन किया जायेगा । जिला खेल अधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को जो इस खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, उन्हें इस चयन सफलता में विशेष खेल अवकाश तथा अन्य सुविधाएं देकर भेजे। इसके अलावा उन्हें ये प्रमाण-पत्र भी दें कि वे इस विभाग के सरकारी कर्मचारी या अधिकारी हैं।
जिला खेल अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उत्कृष्ट खिलाड़ी सरकारी अधिकारी तथा कर्मचारी 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-3, पंचकूला में प्रतियोगिता हेतु ट्रायल देने हेतु पहुंचे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड कॉरपोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली, बोर्ड एच.एस.आई, डीसी. के अधिकारी व कर्मचारी भाग नही ले सकते है।