फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाणा की बॉक्सिंग नर्सरी में तराशे जा रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
गांव भाणा में बॉ​क्सिंग नर्सरी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
कैथल। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उसे सही दिशा और मंच देने की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाणा में साल 2021 में शुरू हुई बॉक्सिंग खेल नर्सरी इसकी मिसाल बन रही है।
विज्ञापन

महज 20 खिलाड़ियों से शुरू हुई बॉक्सिंग नर्सरी में अब 50 से ज्यादा खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। इनमें भाणा के साथ-साथ पाई और करोड़ा गांव के बच्चे भी शामिल हैं। नर्सरी से निकले खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाई है। इस बार नर्सरी के चार खिलाड़ियों का स्कूली खेलकूद राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। तीन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है।
नैतिक ने एशियन चैंपियनशिप में जीता था स्वर्ण : नर्सरी से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी नैतिक बनवाला सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ी नैंसी ने पिछले साल स्कूली नेशनल अंडर-17 प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। नैंसी का चयन खेलो इंडिया के लिए भी हो चुका है।

गांव भाणा में बॉक्सिंग नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें