कैथल- सेक्टर-18 की सड़कों की खस्ता हालत।
गुहला चीका। भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की याद में अटल स्मृति सम्मेलन व श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया जाएगा। कम्यूनिटी हाॅल चीका में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर विशेष रूप से शिरकत करेंगे। मंडल अध्यक्ष संजीव मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन परिचय, उनके संघर्ष व उपलब्धियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जाएगा। संवाद