फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ज्ञान दान बुक बैंक में वेदों से लेकर आधुनिक विज्ञान तक की 4600 किताबें, मुफ्त में पढ़ने और घर ले जाने की सुविधा

विज्ञापन
पुस्तकों की जानकारी देते हुए अध्यापक। संवाद
विज्ञापन
कैथल। विद्यार्थियों की मदद के लिए कैथल जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई ज्ञान दान बुक बैंक की पहल अब एक बड़ी लाइब्रेरी का रूप ले रही है। जींद रोड स्थित डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) परिसर में संचालित इस बुक बैंक में अब तक करीब 4600 पुस्तकें उपलब्ध हो चुकी हैं। खास बात यह है कि यहां विद्यार्थियों को न केवल मुफ्त में बैठकर पढ़ने की सुविधा मिल रही है, बल्कि वे अपनी जरूरत के अनुसार किताबें घर भी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अपराजिता के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल की देखरेख की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। शहर के नागरिकों, अधिकारियों और लोगों के सहयोग से यहां लगातार पुस्तकें एकत्रित की जा रही हैं। पुस्तक दान करने वाले लोगों के सहयोग से बुक बैंक में किताबों का संग्रह लगातार बढ़ रहा है।
वेदों से लेकर आधुनिक विज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं तक की पुस्तकें
इस बुक बैंक की खासियत यह है कि यहां केवल स्कूली पाठ्यक्रम या प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें ही नहीं, बल्कि प्राचीन वेदों, भारतीय संस्कृति, इतिहास, साहित्य, आधुनिक विज्ञान और नई पीढ़ी की रुचि से जुड़ी पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। यूपीएससी, एचपीएससी, नीट, जेईई, सीयूईटी, सीईटी, एसएससी, सीजीएल, बैंकिंग, सीए, सैनिक स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी अध्ययन सामग्री मौजूद है। इस तरह जेन जी से लेकर बुजुर्गों तक के लिए यहां उनकी रुचि और जरूरत के अनुसार किताबें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

60 सीटों वाले वातानुकूलित हॉल में मुफ्त पढ़ाई
बुक बैंक में विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने के लिए 60 सीटों की व्यवस्था की गई है। पूरा हॉल वातानुकूलित है, जहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यार्थी बैठकर बिना किसी शुल्क के पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन शाम 3 से 5 बजे तक विद्यार्थियों को किताबें जारी की जाती हैं। जारी की गई पुस्तक एक माह के भीतर वापस करनी होती है। जरूरत पड़ने पर विद्यार्थी इसे एक माह के लिए रिन्यू भी करवा सकते हैं।
लगातार बढ़ाया जा रहा पुस्तकालय का दायरा
ज्ञान दान पुस्तकालय के नोडल अधिकारी छतरपाल ने बताया कि यहां हर आयु वर्ग के लोगों के लिए पुस्तकें उपलब्ध हैं। शहर के लोगों और प्रशासन के सहयोग से पुस्तकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में पुस्तकालय में सुविधाओं का विस्तार करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों और पाठकों तक ज्ञान की पहुंच बनाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति किताबों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे।

पुस्तकों की जानकारी देते हुए अध्यापक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें