फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज से ढांड में खरीद का आश्वासन

Thu, 11 Apr 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। गेहूं सीजन के संबंध में मंडी आढ़तियों ने बैठक कर साइलों में राज्य की खरीद एजेंसी हैफेड व डीएफएससी के माध्यम से वीरवार से खरीद शुरू करवाने पर सहमति बनाई। प्रधान नरेश सहारण ने कहा कि वीरवार सुबह आठ बजे से लगातार गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपनी तैयारियां पूरी करने के लिए पहले से ही कहा है। बैठक में सीजन के दौरान आढ़तियों व किसानों का होने वाली समस्याओं पर गंभीरता से विचार विमर्श किया।
प्रधान ने कहा कि निर्णय लिया गया कि एफसीआई को इस बार अदानी साइलो व मंडी में गेहूं का एक भी दाना नही देंगे। क्योंकि गत वर्ष अदानी साइलों में एफसीआई की ओर से किसानों की आधी आढ़त रोकी हुई है। जिसके विरोध स्वरूप मंडी एसोसिएशन पहले से ही एफसीआई का गेहूं सीजन के लिए बहिष्कार करने का निर्णय ले चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक एफसीआई आढ़तियों की आढ़त का भुगतान नही करती तब तक उसका बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि किसानों के लिए पीने के पानी , शौचालयों व बैठने के प्रबंध के लिए मार्केट कमेटी के अधिकारियों व अदानी साइलो प्रबंधक को अवगत करवा दिया गया है। प्रधान ने कहा कि सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत समाधान करवाया जाएगा। आढ़तियों व किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मंडी आढ़ती पूरी तरह से किसानों के साथ है। बैठक की अध्यक्षता प्रधान नरेश सहारण ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें