फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसोसिएशन ने सेक्टर 21 की समस्याओं को जल्द दुरुस्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 21 की विभिन्न समस्याओं को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हुडा विभाग के संपदा अधिकारी मयंक भारद्वाज से मिले। उन्होंने सभी समस्याओं को जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि सेक्टर में सफाई की व्यवस्था लंबे समय से चरमराई हुई है। इसके लिए शीघ्र टेंडर जारी किया जाए, सीवरेज पूरी तरह से ब्लॉक हैं, इसे जल्द से दुरुस्त किया जाए, ब्लॉक डी के पार्क में लाइटें लगवाई जाए, जिनका टेंडर काफी समय पहले हो चुका है।
विज्ञापन

सेक्टर में जितने भी अवैध कब्जे हैं उन्हें जल्द से हटवाया जाए, आसपास की कॉलोनियों के अवैध रास्तों को बंद करवाया जाए, सेक्टर की मार्केट को जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने समस्याओं को जल्द निवारण करने की अपील की है। इस अवसर पर प्रधान बलवान छौत के साथ महासचिव शमशेर बेनीवाल, महेश गुप्ता, केएल ग्रोवर, दिलबाग बिढ़ाण, नरेंद्र ढुल व कर्मवीर वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें