संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। सोमवार (5 अगस्त) को आईटीआई कलायत में एक विशेष असेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य जर्मन अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए योग्य प्रतिभागियों का चयन करना है।
यह अवसर उन युवाओं के लिए विशेष है जिन्होंने 12वीं, दो वर्षीय आईटीआई, पॉलिटेक्निक या स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और विदेश में अपने करिअर की उड़ान भरना चाहते हैं।
आईटीआई कलायत के प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को जर्मनी की प्रतिष्ठित इंडस्ट्रीज में तीन वर्षों की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 1 से 1.5 लाख रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों का मूल्यांकन, मार्गदर्शन और पंजीकरण किया जाएगा।
नवीन जिंदल फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट मनीष मिश्रा ने बताया कि कई युवा अनैतिक एजेंटों के चक्कर में न केवल धन गंवा बैठते हैं बल्कि कभी-कभी जान जोखिम में डाल बैठते हैं। यह सांसद नवीन जिंदल की अच्छी पहल है।
कार्यशाला में मैजिक बिलियन कंपनी के प्रेसिडेंट बसब बैनर्जी स्वयं मौजूद रहेंगे। मैजिक बिलियन एक वैश्विक टैलेंट मोबिलिटी कंपनी है। जिसका मिशन युवाओं को कानूनी, भरोसेमंद और जीवन-परिवर्तनकारी वैश्विक अवसर उपलब्ध कराना है।
प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस वर्कशॉप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा दें।
चयनित प्रतिभागियों को तीन वर्ष की ट्रेनिंग के बाद जर्मनी की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। -कर्नल (रिटायर्ड) अरुण चंदेल, स्किल डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट
40 कलायत: आईटीआई प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह। स्वयं
40 कलायत: आईटीआई प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह। स्वयं
40 कलायत: आईटीआई प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह। स्वयं