कैथल। गांव के ही चार आरोपियों ने एक विवाहिता व उसके जानकार व्यक्ति को चीका से आते समय कार में डाल लिया और चौपाल में लाकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीवन क्षेत्र के एक गांव निवासी 29 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि 28 फरवरी को वह अपने किसी काम से चीका गई थी। वहां उसे अपना एक जानकार मिल गया। जब वह उसके साथ घर वापस आ रही थी तो गांव के ही चार युवकों ने रास्ता रोककर उन दोनों को कार में डाल लिया। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ छेडख़ानी और और मारपीट करते हुए गांव की चौपाल में लाकर बंद कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने उसके जानकार व्यक्ति को जातिसूचक शब्द भी कहे।