कैथल। शहर स्थित कोयल पर्यटन केंद्र के एक कर्मचारी के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। केंद्र में कार्यरत कुक मदनलाल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जुलाई को करण सिंह नामक व्यक्ति ने पहले उसे जातिसूचक शब्द कहे और फिर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। उधर, चाणचक गांव में मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल रामप्यारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रामप्यारी ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 2 जुलाई को गांव के मंगतराम, कमला देवी, स्वर्ण सिंह, निको देवी, गुरमीतो देवी, अमनदीप और रामपाल ने मिलकर तेजधार हथियारों और लात-मुक्कों से उस पर हमला किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद