फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित करने को कहा

Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने बुधवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें समग्र शिक्षा अभियान के तहत समयबद्ध ढंग से कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के उन बच्चों को चिह्नित करें जो अब भी शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित हैं और उन्हें स्कूल से जोड़ने के प्रयास करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें