फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान सुखाकर लाने के लिए कहा

Thu, 03 Oct 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी का डीसी डा. विवेक भारती ने बुधवार को दौरा कर किसानों व आढ़तियों से मुलाकात की। इससे पहले संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस मौके पर डीसी ने कहा कि इस समय जिले में धान खरीद का कार्य चल रहा है। किसानों की 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान को खरीदा जा रहा है। किसान अपनी फसल को मंडियों में सुखाकर लेकर आएं, ताकि उसकी खरीद जल्द की जा सके।

उन्होंने सभी एसडीएम एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निरंतर मंडियों का दौरा करते रहें और रोजाना खरीद रिपाेर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने अपने दौरे के दौरान समस्याओं को भी सुना। उन्होंने मंडी में धान की ढेरियों पर जाकर नमी मापक यंत्रों से धान की नमी को चेक किया। अधिकारियों को निर्देश दिए 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीद सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते।
विज्ञापन


डीसी ने मौके अधिकारियों को कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों, मजदूरों, व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। धान खरीद के बाद उसका उठान जल्द किया जाए, ताकि मंडी में जाम जैसी स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि धान की खरीद कार्य के दौरान गेट पास, पर्याप्त स्टाफ, पीने के पानी, बिजली, शौचालय आदि सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त
विज्ञापन


होनी चाहिए।

संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्र की मंडियों में खरीद कार्य प्रक्रिया पर निरंतर निगरानी रखते हुए सीजन को संपन्न करवाना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान, गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार, डीएफएससी निशांत राठी, डीएमईओ अभिनव वालिया, मंडी सचिव बसाऊ राम, सुरेश कुमार, सुनिता चहल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें