कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल की रेडक्रॉस समिति ने हरिद्वार उत्तराखंड में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा चंडीगढ़ की ओर से आयोजित छह दिवसीय शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थी अश्वनी ने वाद-विवाद में प्रथम एवं ग्रुप गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राममेहर ने प्रश्नोत्तरी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर हरियाणा भर के 24 कॉलेज एवं 15 विश्वविद्यालयों के 211 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डॉ. विरेंद्र सिंह को इस कार्यक्रम में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संवाद