फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वसम्मति से अश्वनी बने प्रधान

Sat, 30 Nov 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में जिलेभर के अनाज मंडियों के प्रधानों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से अश्वनी शोरेवाला फिर से प्रधान बने।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन वर्ष के लिए जिला प्रधान का चुनाव करना था। इसमें जिला प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने सभा का कार्यकारिणी प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया को बनाया। इसके बाद श्याम बहादुर की अध्यक्षता में अश्वनी शोरेवाला ने अपने पद से त्याग पत्र दिया। फिर आगामी तीन वर्षों के लिए बैठक में प्रधान पद का चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। सभा में मौजूद सभी प्रधानों ने सर्वसम्मति से अश्वनी शोरेवाला को जिला प्रधान व सोहन लाल कलायत वाले को उप जिला प्रधान चुना।

बैठक में मौजूद कैथल नई अनाज मंडी प्रधान रामकुमार गर्ग, पुरानी अनाज मंडी प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया, अतिरिक्त अनाज मंडी प्रधान सोहन ढुल, चीका मंडी प्रधान जयपाल, राजौंद मंडी प्रधान ईश्वर, सीवन मंडी प्रधान अमरिंद्र खारा, पूंडरी मंडी प्रधान महेंद्र गोलन व जय प्रकाश, ढांड मंडी प्रधान नरेश, पाई मंडी प्रधान कृष्ण ढुल, पूंडरी मंडी से पूर्व प्रधान ध्यान चंद विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा आढ़ती राजीव लटका, सुभाष चंद, प्रताप, सतीश मित्तल व कलायत मंडी राममेहर आदि आढ़ती बैठक में मौजूद थे। प्रधान बनने के बाद अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री का वे धन्यवाद करते हैं और जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे निवेदन करेंगे कि मंडियों में आने वाली सभी फसलें पहले की तरह ही खरीदी जाए और दामी पहले की तरह 2.50 प्रतिशत की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें