आशीष को सम्मानित करते कालेज के प्राचार्या डॉ़ जसबीर सिंह।
- फोटो : परिवहन मेले में मौजूद एआरटीओ, वाहन स्वामी व अन्य।
गुहला-चीका। रोहतक में आयोजित स्टेट लेवल इंटर कॉलेजिएट जूडो प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज चीका के छात्र आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी आशीष ने जूडो में 60 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया था। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर वूमेन रोहतक में आयोजित इस प्रतियोगिता में उनकी सफलता पर प्राचार्य डॉ. जसवीर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर नीलम देवी ने बताया कि आशीष अपने खेल को लेकर काफी गंभीर है और निरंतर अभ्यास में जुटा रहता है। संवाद