फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने प्रदर्शन कर मिशन डायेरक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
29-सीवन में आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सीवन सीएचसी के आधीन आने वाले गांवों से बड़ी संख्या में राज्य कमेटी के आह्वान पर आशा वर्कर की एक बैठक नगर की सैनी धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुमन सीवन व संचालक राम रेवी ने की। जिला कोषाध्यक्ष मास्टर जय प्रकाश ने कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। जुलाई 2018 की नोटीफिकेशन को अब तक लागू नहीं किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार तुरंत अपनी मांगों को माने साथ ही उन्हें कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। न्यूनतम वेतन अठारह हजार रुपये दिया जाए। पेंशन लागू की जाए। खंड प्रधान सुमन व जिला सदस्य कविता ने कहा कि प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो वे शीघ्र जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

सभा को आशा, राम देवी, रेनू, पिंकी, पुष्पा आदि ने संबोधित किया। सीएचसी तक प्रदर्शन करके मिशन डायरेक्टर के नाम ब्लाक कोआर्डिनेटर को एक ज्ञापन दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में आशा वर्कर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें