फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आशा कर्मियों ने रोष यात्रा निकाल की नारेबाजी

Tue, 15 Aug 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। आशा कर्मियों ने सोमवार को शहर में रोष यात्रा निकाली। साथ ही मांगों को समर्थन में नारेबाजी कर विधायक ईश्वर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले आशा कर्मियों ने शहर के देवी लाल पार्क में बैठक की। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान चरणजीत कौर ने कहा कि 2018 के बाद से आशा कर्मियों के काम में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। सरकार ने पिछले पांच सालो से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। महंगाई बढ़ने से आशा कर्मियों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आशा कर्मियों को 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए और पक्का कर्मचारी बनाया जाए। स्वास्थ्य उप केंद्रों पर आशा के बैठने और सामान रखने की जगह सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन की अगुवाई ब्लॉक गुहला प्रधान सुरेंद्र कौर ने की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान सुमन, आशा देवी, राधा, चमेली देवी, हरजीत कौर, परमजीत कौर, सत्या देवी, शरणजीत कौर, अनीता रानी, शरमीत कौर, मलकीत कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें