बैठक में भाग लेते हुए आशा वर्कर। विज्ञप्ति
गुहला चीका। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (संबधित सीटू) एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से लंबित मांगों व 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाली देशव्यापी रैली की तैयरियों के संबंध में ताऊ देवी लाल पार्क में बैठक की। इसमें आशा वर्कर्स ने दिल्ली रैली की तैयरियों पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता गुहला ब्लॉक अध्यक्ष चरणजीत कौर ने की व मंच संचालन उपप्रधान सुरेंद्र ने किया। कैथल जिला सचिव मेनका शर्मा ने कहा कि आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर फेडरेशन ऑफ इंडिया व सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के आह्वान पर दिल्ली में तीन दिवसीय देशव्यापी रैली का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस महा रैली के दौरान केंद्र सरकार से 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करने, आशा वर्कर्स को पक्के कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपए प्रतिमाह देने की मांग की।
इसके अलावा पेंशन में बढ़ोतरी करने सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने, निजीकरण पर रोक, स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण को तुरंत बंद करने की मांगे रखी जाएंगी। बैठक में पुंडरी ब्लॉक अध्यक्ष सुमन कश्यप, रीना, कुसुम, जीतो मौजूद रहीं।