संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। ब्लॉक की आशा वर्करों ने सोमवार को सीएचसी पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसएमओ डॉ. संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ब्लाक प्रधान कविता ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया तो वे आंदोलन । प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला सचिव कविता ने की जबकि संचालन रोशनी खुरडा सहसचिव ने किया। सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, एसकेएस ब्लॉक सहसचिव रोशनी, ऊषा, कविता सहित अन्य आशा वर्कर मौजूद थी।