फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंच पर चढ़ी आशा कर्मी, दिया चेतावनी का संबोधन

Sat, 12 Aug 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव देवबन में आयोजित हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में एक हड़ताली आशा कर्मी मंच पर ही भरी सभा में पहुंच गई। इसके बाद आशा कर्मी ने मंच पर ही आशा कर्मियों की मांगें पूरी न करने के विरोध पर चेतावनी का संबोधन भी दिया। उसने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल भी किए।
विज्ञापन


आशा कर्मी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ देश-प्रदेश में महिलाओं के हितों के रक्षा का ढिंढोरा पीटा जा रहा है जबकि दूसरी तरफ हड़ताली आशा कर्मियों की बात को भी नहीं सुना जा रहा। कर्मी का कहना था कि वे काफी कम वेतन में काम कर रही हैं। कोरोना काल में किए गए कार्य का मानदेय उन्हें नहीं दिया गया है। इससे उनमें काफी रोष है। उसने सभा में ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 2024 के चुनाव में आशा कर्मियों सहित अन्य कर्मचारी संगठन एकत्रित होकर सरकार को सबक सिखाएंगे।

उप मुख्यमंत्री की सभा में मंच पर पहुंची आशा कर्मी को रोकने के लिए कैथल एसडीएम संजय, पुलिस कर्मी व जजपा नेता आगे आए। इसके बाद इस आशा कर्मी ने दुष्यंत चौटाला को आशा कर्मियों के समर्थन में मांग पत्र सौंपा। इस दौरान चौटाला ने कहा कि आशा कर्मी इस प्रकार सरकार को चुनौती न दें। सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है।
विज्ञापन


वहीं, दुष्यंत ने अपने संबोधन के दौरान फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह पर कटाक्ष किया। दुष्यंत ने कहा कि रिटायरमेंट के नजदीक पहुंचे 85 साल के वरिष्ठजनों को 35 वर्ष के दुष्यंत का भय सता रहा है। वहीं, उन्होंने फिर से उचाना से ही 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें