फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंतर सदन प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन जीता

Sun, 04 Aug 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल में अंतर सदन अंग्रेजी स्पेल-बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंतर सदन प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने बाजी मारी।

प्रधानाचार्य श्रीकांत आर्यन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चों को चार सदनों में बांटा गया। पहले राउंड में चारों सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दूसरे राउंड में इनमें से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सदन के बीच परस्पर प्रतियोगिता रही। दूसरे राउंड के लिए पाणिनी सदन से प्रिंस, कशिश, पावनी और काजल ने भाग लिया और आर्यभट्ट सदन से दिवांश, एंजल, सलोनी और गुंजन ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों की शब्दावली में बढ़ावा हुआ और साथ ही आत्मविश्वास व प्रतियोगिता में भाग लेने की भावना में बढ़ोतरी हुई। विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह व प्रबंध निदेशक जितेंद्र सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर अमनदीप सिंह, मुकेश रानी, सुखबीर सजुमा, गुरदेव, वर्षा रानी, अन्नु, ललित शर्मा, परमजीत व मंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें