कैथल। गांव गुहणा में देहात सुधार वीर ड्रामेटिक समिति ने शनिवार को दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर रामलीला के अंतिम पड़ाव में कलाकारों ने मनमोहक झांकी निकाली। इस शोभा यात्रा में जहां राम और उसकी सहयोगी सेना विराजमान थी तो वहीं दूसरी ओर रावण एवं उसकी सेना हूंकार भरे हुए थे।
पूरे गुहणा गांव की परिक्रमा करके कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। अंत में रामलीला में रावण वध के बाद दर्शकों को अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया। मंचन के अंतिम दिन सत्यवादी राजा हरिशचंद्र का नाटक किया जाएगा, जो दर्शकों पूरी तरह भावुक कर देता है।
नाटक को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ जमा हो जाती है। समिति के पदाधिकारी शिवकुमार, सतबीर शर्मा, मास्टर रामफल रूहल, रामफल शर्मा मास्टर,अर्जुन देव, बलबीर नाड़ा, राजेंद्र रूहल, सत्यनारायण शर्मा, नराता सैनी, कुलदीप मास्टर, राजीव मास्टर काफी गदगद दिखाई दिए।
पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला में पूरा गांव एकता और भाईचारा का परिचय देकर खूब सहयोग करता है। इस मौके पर आनंद मास्टर, हुकम चंद धीमान, भीम मास्टर, खुशी राम शास्त्री, सतबीर चहल, सुशील पंडित, सिंद्र शर्मा, सोमदत्त शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, यदुनंदन शर्मा, नरेश प्रजापत, तरुण गिल, सुरेंद्र घौड़ा, महावीर उर्फ धीरा, सोमदत्त प्रजापत, सुमित आदि मौजूद रहे।