फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान से 11.90 लाख के गहने लेकर कारीगर फरार

Wed, 10 Jul 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर्राफ की दुकान पर काम करने के लिए आया एक कारीगर दुकान से 11 लाख 90 हजार रुपये के गहने चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सर्राफा बाजार कैथल के दुकानदार कृष्ण कुमार ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह विजय मार्केट में सोने के जेवर बनाने का कार्य करता है। उसे जेवर बनाने वाले कारीगर की जरूरत थी। उसके पास पहले भी एक बंगाली अमीन नाम का कारीगर काम करता था। उसने उसे एक कारीगर और देने के लिए फोन किया और कहा कि कारीगर भेज रहा हूं। उसका भेजा हुआ कारीगर आठ जुलाई को शाम के समय उसकी दुकान पर पहुंच गया था। उस कारीगर का नाम प्रदीप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप को उसने पुराने कारीगर अब्दुल सैफुल काजी के साथ दूसरे कमरे में सोने के लिए बोल दिया। नौ जुलाई को वह सुबह पांच से छह बजे के करीब अब्दुल सैफुल काजी की जेब से चाबी निकालकर दुकान पर जाकर काउंटर से 170 ग्राम सोने के जेवर, डाई, चैन, टोपस व अंगूठी चोरी करके भाग गया। जब सैफुल काजी दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले। उसे लगभग 11 लाख 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें