फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शादी सीजन में आर्टिफिशियल जूलरी की बढ़ी चमक, बाजारों में रौनक

Thu, 13 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
दुकान पर रखीं आर्टिफिशियल ज्वैलरी । संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में आर्टिफिशियल जूलरी की चमक बढ़ गई है। नेकलैस, कंगन, झुमके और मांग टीके जैसे आकर्षक आभूषण महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

शहर के छात्रावास रोड, तलाई बाजार, रेलवे रोड, कमेटी चौक और ऋषि नगर में इन दिनों खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानों की रोशनी, रंगीन डिस्प्ले और नई डिजाइनों ने बाजारों की रौनक को दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार, इस बार आर्टिफिशियल जूलरी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महिलाओं में इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण इसका आकर्षक लुक, सस्ती कीमत और हर ड्रेस से मेल खाने की सुविधा है। सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने आम ग्राहकों को इन जूलरी सेट्स की ओर खींचा है, जो हर अवसर और बजट में आसानी से उपलब्ध हैं।

मोहित ज्वैलर्स के अनुसार, इस सीजन में ऑक्सीडाइज्ड जूलरी, कुंदन सेट, मोती जड़े नेकलैस और ब्राइडल डिजाइन की सबसे ज्यादा मांग है। शादी और तिलक समारोहों के लिए महिलाएं ट्रेंडी डिजाइन पसंद कर रही हैं। ग्राहक अब डिजाइन और रंगों में विविधता चाहते हैं, इसलिए हम हर हफ्ते नए स्टाइल मंगवा रहे हैं।

हर बजट के लिए विकल्प ः

बाजार में चल रहे आकर्षक डिस्काउंट ऑफर और नई डिजाइनों की आमद ने कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। उनका कहना है कि अगर यही रुझान जारी रहा तो यह शादी सीजन जूलरी कारोबार के लिए बेहद लाभदायक रहेगा।


हर बजट के लिए विकल्प

बाजार में हर वर्ग के ग्राहकों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।

बजट श्रेणी (100-500 रुपये): झुमके, चेन और पेंडेंट सेट - रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त।

मध्यम श्रेणी (500–1000 रुपये) : पार्टी वियर नेकलैस और सेट - युवतियों में लोकप्रिय।

ब्राइडल श्रेणी (1000-5000 रुपये): एक ग्राम गोल्ड फिनिश, कुंदन और अमेरिकन डायमंड ज्वैलरी – सबसे अधिक बिकाऊ।

बाजार में चल रहे आकर्षक डिस्काउंट ऑफर और नई डिजाइनों की आमद ने कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। उनका कहना है कि अगर यही रुझान जारी रहा तो यह शादी सीजन ज्वैलरी कारोबार के लिए बेहद लाभदायक रहेगा।







ये कहती महिलाएं

अमनप्रीत कौर ने कहा- आजकल फैशन बहुत जल्दी बदलता है, इसलिए हर ट्रेंड के अनुसार नई ज्वैलरी लेना बेहतर रहता है। इससे हर ड्रेस के साथ नया लुक अपनाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन




रूपल शर्मा का कहना है, आर्टिफिशियल ज्वैलरी अब हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बन गई है। यह न केवल खूबसूरत लगती है बल्कि जेब पर भी भारी नहीं पड़ती।

दुकान पर रखीं आर्टिफिशियल ज्वैलरी । संवाद- फोटो : samvad

दुकान पर रखीं आर्टिफिशियल ज्वैलरी । संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें