फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन हुई खरीद के बाद आज से जिले की अनाज मंडियों में रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से हुई गेहूं की खरीद के बीच आज से आढ़तियों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। आढ़तियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वीरवार से पूरे प्रदेश की हड़ताल के आह्वान के चलते कैथल जिले की मंडियों में भी हड़ताल की घोषणा की है। जब तक आढ़तियों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उधर, डीएफएससी का कहना है कि हड़ताल की उन्हें कोई सूचना नहीं है। हड़ताल की स्थिति में सरकार के जो भी निर्देश होंगे, उसी अनुसार खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

कैथल से जिला प्रधान अश्वनी शोलेवाला व नई अनाज मंडी प्रधान श्यामलाल नौच ने बताया कि 7 अप्रैल तक सरकार को मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया गया था। जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है। इसीलिए आठ अप्रैल से आढ़ती हड़ताल पर रहेंगे। उनकी मांग है कि किसानों को भुगतान आढ़तियों के माध्यम से ही किया जाए। पिछले सीजन में आढ़तियों व किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान विभाग की गलती से गलत खातों में चला गया। जिसकी आज तक रिकवरी नहीं हुई है। इसकी तुरंत रिकवरी करवाई जाए।
उन्होंने बताया कि बहुत मंडियों का खरीद एजेंसियों ने आई फार्म ऑनलाइन नहीं किया है। जिस कारण उनका भुगतान रुका हुआ है। सरकारी खरीद के भुगतान संबंधित शिकायत बारे पोर्टल पर सीएम विंडो की तर्ज पर शिकायत केंद्र शुरू किया जाए। रबी सीजन के लिए सरकार ने खरीद के बहुत सख्त नियम लागू किए हैं, जिससे गेहू खरीद असंभव हो जाएगी। इससे किसानो में रोष है। देरी से भुगतान पर ब्याज की बात कही गई थी, लेकिन आज तक पिछले सीजन का भुगतान नहीं किया गया है। गेहूं सीजन 2020-21 में सरकार द्वारा काटा हुआ ब्याज जल्दी वापिस किया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि जिले भर की मंडियों में वीरवार को हड़ताल रहेगी। तीन दिन हुई है खरीद-सोमवार से शुरू हुई खरीद के बाद मंगलवार व बुधवार को ही खरीद हुई है। इससे पहले 1 अप्रैल से किसान खरीद शुरू होने के इंतजार में थे। अब देखना होगा कि वीरवार से आढ़तियों की हड़ताल के बीच खरीद होगी या नहीं। सरकार द्वारा पूर्व में ही बिना आढ़तियों के सीधी खरीद के लिए एजेंसियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
डीएफएससी प्रमोद कुमार ने कहा कि आढ़तियों की हड़ताल के संबंध में उनके पास अभी तक कोई सूचना नहीं है। यदि हड़ताल हुई तो सरकार के निर्देशानुसार ही गेहूं की खरीद करवाई जाएगी।
रणधीर फौजी बनें प्रधान
पाई। अनाज मंडी के आढ़तियों की एक बैठक पाई अनाज मंडी में निवर्तमान प्रधान राजेश ढुल ने अपनी अध्यक्षता में हुई। जिसमें इन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दिया और आगामी प्रधान के लिये पूर्व प्रधान रणधीर सिंह फौजी का नाम प्रस्तुत किया। जिसका मंडी के आढ़तियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इस नव नियुक्त प्रधान रणधीर सिंह फौजी को वर्ष 2021-22 के लिये सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। फौजी पहले भी 4 बार पाई अनाज मंडी के प्रधान रहा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें