जापान दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए अर्शदीप सिंह । स्वयं
गुहला-चीका। क्षेत्र के युवा कृषि उद्यमी व क्रॉपगेन के संस्थापक अर्शदीप सिंह जापान में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व वाले भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए। जापान दौरे के दौरान उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीक को भारतीय किसानों तक पहुंचाने और कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। अर्शदीप सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान कृषि, तकनीक, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि जापान की आधुनिक कृषि तकनीक भारतीय किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इस दिशा में उन्होंने संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। संवाद