फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएवी स्कूल पूंडरी की टाॅपर छात्रा अर्शदीप कौर को किया सम्मानित

Thu, 15 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी की छा़त्रा अर्शदीप कौर द्वारा बारहवीं में टाॅप किए जाने पर प्राचार्या साधना बख्शी ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा अर्शदीप कौर ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर टाॅप किया। इसी संकाय में श्रेया ने 96.2 प्रतिशत, अंश मित्तल ने 96 प्रतिशत अंक, विज्ञान संकाय से अमृता ने 95 प्रतिशत अंक, कला संकाय में गरिमा बंसल ने 92.4 व चिकित्सा संकाय में कृतिका ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर टाॅपर में अपना स्थान बनाया। संवाद
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्कूल में कुशल प्रथम
कैथल। अखिल भारतीय स्कूल में सीबीएसई में कक्षा 12 का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्र कुशल ने साइंस संकाय में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वही छात्रा लवली ने कॉमर्स में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र आर्यन ने साइंस में 86 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल में तीसरे स्थान पर रहा। संवाद
बाल विकास ग्लोबल स्कूल में सब पास
कैथल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित हुए 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बाल विकास ग्लोबल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंध निदेशक अजीत चहल ने बताया कि साहिल शर्मा ने विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीशू ने दूसरा एवं याशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स में सुजल ने विद्यालय टॉप किया। कला संकाय में शिरीन ने 500 में से 447 अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉप किया।
विज्ञापन

10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हर्षित शर्मा ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र विनोद कुमार व तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौरव तीसरे स्थान पर रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें