फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक, शुरू नहीं हुई खरीद

Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में सोमवार से गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। इस दौरान शहर की नई अनाज मंडी और विस्तार अनाज मंडी में गेहूं की पांच ढेरियां पहुंची है। गेहूं की आवक शुरू होने के सरकारी खरीद के लिए खरीद एजेंसी की टीम ने गेहूं की गुणवत्ता व नमी को लेकर जांच की।

इस दौरान गेहूं में नमी की मात्रा 15 प्रतिशत तक पाई गई। जबकि गेहूं में नमी 12 प्रतिशत या उससे कम होनी चाहिए। इस कारण गेहूं की आवक तो हुई, लेकिन नमी अधिक होने के कारण गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन


एजेंसी की अेार से गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को पहले इसे सुखाने की हिदायत दी गई। गेहूं की फसल लेकर पहुंचे किसान रामभज व कुलदीप ने बताया कि तीन एकड़ में गेहूं की फसल की कटाई की है।

साथ लगते खेतों में कंबाइन चल रही थी, इसलिए कटवा ली, लेकिन मंडी में आने के बाद पता चला की इसमें नमी ज्यादा है। इसलिए अभी उन्हें फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

नई व अतिरिक्त अनाज मंडी में गेहूं की पांच ढेरियां आई हैं। गेहूं की ढेरियों के सैंपल लिए हैं, इनमें 15 प्रतिशत से ज्यादा नमी है। जबकि 12 प्रतिशत से कम नमी होनी चाहिए। किसानों से अपील की जा रही है मंडी में फसल को सुखाकर लेकर आएं, ताकि अच्छे भाव मिल सके।

पाई मंडी में आई गेहूं की एक ढेरी

पाई। गेहूं की सरकारी खरीद के आठवें दिन सोमवार को भी पाई अनाज मंडी में खरीद का कार्य शुरू नहीं हुआ। जबकि इस दौरान मंडी में गेहूं की एक ढेरी आई है। मंडी में आई इस ढेरी में नमी की मात्रा बहुत अधिक पाई गई।
विज्ञापन


यहां यह भी उल्लेख करना जरूरी है कि सरकार की ओर से केवल 12 प्रतिशत नमी वाली गेहूं की खरीद कि जाती है। नमी अधिक होने के कारण मंडी में आई इस ढेरी को मंडी में ही सूखा दिया गया। उधर मार्किट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह पेसिया ने बताया कि मंडी में जैसे ही किसान अपनी गेहूं की सुखी फसल लेकर आयेगे, उसी समय खरीद का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने किसानों से अपील कि है कि वे फसल सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें