फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडियों में बासमती धान की आवक शुरू, दाम मिल रहा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में अब बासमती धान की आवक शुरू हो गई है। कंबाइन की कटाई वाले धान के भाव पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल तो हाथ की कटाई वाला धान 5900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम कम है।
विज्ञापन

पिछले साल शुरूआत में ही 6200 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल बासमती के भाव मंडियों में मिले थे। वहीं, 1121 के भाव भी चार हजार 500 रुपये प्रति क्विंटल तक पिछले साल थे। इस बार 4100 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक ही मिल रहे हैं। जबकि कंबाइन की कटाई वाले धान के भाव तो 3600 रुपये प्रति क्विंटल तक ही हैं।

मंगलवार को मुच्छल के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले हैं। दूसरी तरफ 1718 किस्म की हाथ की कटाई वाले धान के भाव में कमी आई है। अब 100 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरावट आई है। भाव तीन हजार 700 रुपये तो कंबाइन की कटाई वाले धान के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त 1509 के भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में धान लेकर आए किसान रवि, सुरेंद्र व दिनेश ने बताया कि बासमती धान की आवक मंडियों में शुरू हो चुकी है। पांच हजार 900 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले हैं, जो अन्य किस्मों के मुकाबले ठीक है। इसी तरह से 1121 के भाव भी चार हजार रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा मिल रहे हैं। मुच्छल के भाव में 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक हैं।

जिला की मंडियों में अब तक आठ लाख 27 हजार 134 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद


कैथल। जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आठ लाख 27 हजार 134 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने दी है। राठी ने बताया कि इसमें कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से चार लाख 34 हजार 858 एमटी, हैफेड ने दो लाख 10 हजार 561 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 80 हजार 760 एमटी धान खरीदा है। इसके साथ ही आठ लाख आठ हजार 565 एमटी धान की उठान भी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि चार नवंबर तक अरनोली मंडी में 11037 एमटी, बाबा लदाना मंडी में 4075 एमटी, भागल मंडी में 4029 एमटी, ढांड एक लाख 34 हजार 838 एमटी, गुहला चीका में तीन लाख चार हजार 595 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 10 हजार 553, नई अनाज मंडी कैथल में 84 हजार 518 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 80 हजार 544 एमटी, कलायत मंडी में 14 हजार 795 एमटी, कौल में 12 हजार 379 एमटी, पाई मंडी में 12 हजार 452 एमटी, पूंडरी में 75 हजार 246 एमटी, राजौंद में 13 हजार 90 एमटी, रामथली में 37 हजार 660 एमटी, सीवन मंडी में 27 हजार 323 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें