कैथल। ढांड पुलिस ने एक असलहा सप्लायर गांव मोहना निवासी हर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 22 दिसंबर को थाना ढांड पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर कुरुक्षेत्र से ढांड रोड़ पर स्थित अखिलेश ढाबा पर दबिश देकर आरोपी चीमा कॉलोनी पूंडरी निवासी नवीन को काबू किया गया था। आरोपी नवीन के कब्जे से अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन व 19 कारतूस बरामद हुए थे। ढांड थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी नवीन से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ था कि उसे यह असलहा आरोपी हर्ष ने सप्लाई किया था। संवाद