फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में काबू

Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पूंडरी क्षेत्र के एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना की टीम ने आरोपी पति को काबू किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च 2022 को उसकी शादी कुरुक्षेत्र के गांव अरुणाय निवासी सुनील के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवारजनों ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उसे दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों की ओर से शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने सुनील को काबू किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें